जामगाँव (आर) – शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगाँव (आर), भरर की रेडरिबन, रेडक्रॉस और एकोक्लब के संयुक्त तत्वावधान में रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रायोगिक उपयोगी और औषधीय पौधों (गिलोय, बाँस, गन्ना) का रोपण किया गया। प्रभारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया प्रायोगिक, औषधीय पौधे वातावरण के साथ-साथ आंतरिक शक्ति को बढ़ाते हैं। प्राचार्य डॉक्टर शिखा अग्रवाल ने सराहना करते हुए बताई बताया कि इनका उपयोग स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है । जामगांव और सरपंच श्री रूपेंद्र शुक्ला ने विद्यार्थियों को पौधारोपण हेतु प्रेरित किया और सहभागिता की सराहना की ।

कार्यक्रम में प्रोफेसर रजनीश कांत तिवारी, डॉक्टर आबिद हसन खान, प्रोफेसर चेतना सोनी, डॉक्टर एके तिवारी , प्रोफेसर ,ऐश्वर्य सिंह ठाकुर ,प्रोफेसर मनोज कुमार मुकेश कठौतिया मनीष कुमार साहू लता मारकंडे मेजराम जोशी, प्रियम वैष्णव उपस्थित थे । रेड क्रॉस क्लब के विद्यार्थियों में थानेश्वर साहू, चेतना ,जयारानी, प्रेरणा ,हिमानी टेसूका देविका ,की सक्रिय भागीदारी रही





