कुम्हारी
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने अपने केंद्रीय टीम में कुम्हारी निवासी मीना वर्मा को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की है और उन्हें समर्पण भाव से समाज सेवा करने की उम्मीद जताई। वही अपनी नियुक्ति के लिए मीना वर्मा ने केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप का आभार व्यक्त किया है।
मीना वर्मा को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की खबर के बाद समाज में हर्ष का माहौल है वहीं समाज के युवाओं और महिलाओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की। बता दे कि मीना वर्मा को उनकी नेतृत्व क्षमता, सहनशीलता और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता है वे पिछले बीस वर्षों से समाज के अन्य पदों पर सक्रिय भागीदारी निभा चुकी है इससे पहले भी केंद्रीय कार्यकारिणी, महिला महामंत्री, महासचिव एवं राज प्रधान के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। वे पिछले 30 वर्षों से महिला मानस मंडली कुम्हारी के अध्यक्ष भी है। बता दे कि बलौदाबाजार के अर्जुनी में आयोजित केंद्रीय कार्यकारिणी एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने केंद्रीय टीम के साथ प्रदेश महिला अध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष की नियुक्ति की। जिसमें उन्होंने अपने टीम में तीन उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है।