तुलसी जयंती मानने काव्य कुंज भवन में हुई बैठक,सरयु साहित्य परिषद का आयोजन

भाटापारा।सरयू साहित्य परिषद द्वारा सबके राम सबमे राम की अवधारणा के साथ विगत पांच वर्षों से रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता के माध्यम से भगवान राम के जीवन वृत तथा रामायण की महत्ता प्रसारित करनें का कार्य निरंतर जारी है,उसी तारतम्य में
तुलसी जयंती का आयोजन करने
काव्य कुंज भवन में बैठक का आयोजन किया गया।
अभी तक सरयूपारी ब्राम्हण समाज की भागीदारी रहती थी,लेकिन परिषद द्वारा महसूस किया गया कि सबमे राम सबके राम की अवधारणा को पूरी तरह फलीभूत करनें के तहत भागीदारी मे विस्तार की आवश्यकता है,इस मसले पर ब्राम्हण समाज प्रमुखों से विचार विमर्श हुआ जिसके तहत आयोजन की तिथी तुलसी जयंती का निर्धारण,आयोजन की पद्धति पूर्ववतः रखने पर सहमति,प्रतिभागियों के आयु सीमा निर्धारण पर चर्चा,आयोजन के लिए समिति निर्माण पर चर्चा,तथा भगवान परशुराम जयंती पर निर्मित धार्मिक माहौल का आयोजन के प्रसार के लिए उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा एवं आपसी विचार विमर्श हुआ।

28को होगी अगली बैठक

विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा तथा आपसी सहमति से कुछ विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय के साथ ही आगामी बैठक 28अप्रैल को संध्या 4•30बजे कान्यकुब्ज भवन पुष्प मंगलम मे रखने का निर्णय लिया गया तथा आगामी बैठक मे अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा विचार विमर्श एवं रुपरेखा बनाने पर आम सहमति बनी,बैठक मे प्रमुख रुप से सरयू साहित्य परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज अध्यक्ष अटल बिहारी त्रिवेदी,अजयकांत शुक्ला,देवकांत मिश्रा,मनीष मिश्रा,पं दुर्गा प्रसाद तिवारी,मुकेश शर्मा,प्रकाश तिवारी,अजय तिवारी,दिनेश शर्मा लखन लाल शर्मा,महिला सदस्यों मे वंदनागोपाल शर्मा,सरिता रानी शर्मा निशा आनंद शर्मा प्रमुख रुप से उपस्थित थे।