टीबी उन्मूलन को लेकर 100 दिवसीय निक्षय निरामय कार्यक्रम की बैठक आयोजित


पाटन।
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय निरामय अभियान के तहत 100 दिवसीय टीबी फोरम बैठक का आयोजन बीपीएचयू पाटन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन के सीईओ जागेश्वर साहू, बीएमओ पाटन डॉ. भुवनेश्वर कठौतिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन, डॉ. एस. नंदी, सीडीपीओ पाटन छाया वर्मा, सीडीपीओ झीट यमुनेश पाण्डेय, सीडीपीओ भिलाई-2 चौधरी मैडम, बीईटीओ पाटन बी.एल. वर्मा, बीईटीओ झीट चन्द्रकान्ता साहू, एसटीएलएस इंदु अमृत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।