राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर व जिला भाजपा अध्यक्ष के निर्देशानुसार मोर आवास मोर अधिकार व स्थानीय मुद्दों को लेकर सोमवार को कुकदुर मंडल में बैठक किया गया।जिसमें बैठक प्रभारी अजीत चंद्रवंशी (जिला भाजपा कोषाध्यक्ष) बैठक प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। चंद्रवंशी ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कि सरकार बनी है तब से राज्य में निरंतर प्रदेश के जनता को सरकार के द्वारा ठगी जा रहा है।साथ ही गरीब किसान परिवारों वालों को तो अपने निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए प्रताड़ित व परेशान किया जा रहा है। कुछ ऐसा ही मुद्दा प्रधानमंत्री आवास का बना हुआ है, जिसको प्रदेश के कांग्रेस सरकार के द्वारा अपने वोट बैंक राजनीति के कारण केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रदेश में बन्द कर दिया गया है। उन्होने कहा कि गरीब परिवारों को उनके अधिकारों को दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सड़क से लेकर सदन तक भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के विरुद्ध लड़ाई लड़नी होगी।वहीं जनता के बीच में जाकर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी अवगत करानी होगी। बैठक में सह प्रभारी कृष्ण कुम्भकार,भाजपा मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, महामंत्री, उपाध्यक्ष,भाजयुमो अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा,बुथ प्रवक्ता सभी बुथ प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही कमराखोल निवासी झिमलाल मरावी के द्वारा भाजपा प्रवेश किया गया।






