पाटन। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के वुडलैंड कॉलोनी में एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता की उपस्थिति में कालोनी में रहने वाले लोगो को बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश यदु, अध्यक्ष नंदीनी कोठारी, एवं उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू , समस्त सदस्य नगर पालिका परिषद अमलेश्वर तथा कॉलोनी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिसमें कॉलोनी का संचालन समिति का गठन एवं हस्तांतरण के संबंध में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में बैठक चर्चा हुई। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा किया गया । इसके अलावा जिन विषयों पर चर्चा हुआ उसमे सभी कॉलोनी का टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से लेआउट की जानकारी लेना है, बाउंड्री वाल का निरीक्षण करवाना, कालोनी की सड़कों की मरम्मत समय समय पर करवाना , कॉलोनी की एंट्री गेट में स्टॉपर या ब्रेकर डिवाइडर बनवाना , डॉग कैचर की व्यवस्था करना शामिल है।







