पंडरिया।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया गया है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर ब भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम के महामंत्री अमित चंद्रवंशी एवं थानेश्वर जायसवाल के सहयोग तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह ठाकुर तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हरि साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय भव्य एवं विशाल दही हांडी महोत्सव का आयोजन दिनांक 04 सितंबर, शुक्रवार को किया जाना है।जिसके संबंध में शनिवार को नगर के विधायक निवास में बैठक रखी गई।

बैठक में उक्त आयोजन की रूपरेखा, कार्ययोजना एवं आगामी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, समस्त मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल में निवासरत प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, व मंडल में निवासरत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक, समस्त बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।






