आत्मनिर्भर पाटन मंडल की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

पाटन।पाटन रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर पाटन मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष एवं पाटन विधानसभा प्रभारी , पाटन मंडल प्रभारी , मंडल अध्यक्ष , नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी तथा कार्यसमिति सदस्य मेहत्तर वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राजीव अग्रवाल ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। वहीं संतोष सोनी ने आत्मनिर्भर मंडल की बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में नियमित रूप से आयोजित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर बल दिया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री अखिलेश मिश्रा ने किया।

बैठक में मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, पार्षदों, सरपंचों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सहसंयोजकों, प्राधिकृत अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।