पंडरिया। राजपूत क्षत्रिय समाज रहटादह पंडरिया उपसमिति का बैठक रविवार को नगर के महाराणा प्रताप भवन में सम्पन्न हुआ।जिसमें उपसमिति के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।सभी पदाधिकारियों का चयन आपसी सामंजस्य से निर्विरोध रूप से किया गया।निर्वाचन के लिए आये पर्यवेक्षक लखन सिंह,मोहन सिंह व मुकेश सिंह के उपस्थिति में उपसमिति पंडरिया के अध्यक्ष पद पर प्रशांत सिंह ठाकुर(पिंटू) को चुना गया।
वहीं सचिव पद पर रविकांत सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह,केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह,केंद्रीय निर्णायक प्रभात सिंह,उपसचिव जोगेंद्र सिंह,कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंग ठाकुर,मोहन सिंह राजपूत, संतोष सिंह,दरप सिंह ठाकुर, जुड़ावन सिंह ठाकुर,युवा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह बैस, युवा सचिव यस सिंह ठाकुर,महिला मंडल अध्यक्ष रोहिणी ठाकुर,महिला सचिव ममता ठाकुर का चयन किया गया।बैठक में खेम सिंह ठाकुर,पप्पू सिंह ठाकुर,गोरे सिंह,छबिलाल सिंह ठाकुर,नरेंद्र सिंह ठाकुर,नरेश सिंह,दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।