सरपंच संघ पाटन की बैठक, लिए गए विभिन्न निर्णय, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय


पाटन। सरपंच संघ पाटन ब्लॉक की बैठक शनिवार को विश्राम गृह पाटन में आयोजित हुई। इस बैठक में सरपंचों एवं पंचायत के हित में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद सरपंच संघ के अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने जानकारी दिया कि वित्तीय वर्ष 2025 26 में अप्राप्त 15वें वित्त की राशि अभिलंब पंचायत को प्रदान किया जाए।  गांव में लगे हाई मास्क का सोलर लाइट का मरम्मत निशुल्क कराई जाए ।  गांव में स्थापित सोलर पंप लगभग खराब हो गया है जिसे निशुल्क मरम्मत कराई जाए वह समय सीमा में पूर्ण हो।  पिछले वित्तीय वर्ष से मनरेगा कार्य पूर्णता बंद है जिसे तत्काल स्वीकृत कराई जाए।  मूलभूत की राशि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर आवंटित होता है जिसे वर्तमान 2025 के जनगणना संख्या के आधार पर आवंटित किया जाए।  जनपद पंचायत पाटन के सभी ग्रामों में जल जीवन मिशन का कार्य आज भी अपूर्ण है जिसे गर्मी के पहले पूर्ण कराई जाए ताकि पेयजल के गंभीर समस्या उत्पन्न ना हो।  जिला खनिज निधि की राशि जहां-जहां अप्राप्त है उसे अति शीघ्र जारी किया जाए।  सरपंचों का मानदेय ₹4000 प्रति माह से बढ़कर ₹10000 कराई जाए।  प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि वर्तमान में बहुत कम है उसे भी बड़ाकर शहरी की तर्ज पर 250000 किया जाए। इस अवसर कर  बैठक में प्रमुख रूप से सरपंच संघ के अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला, महेश कुमार ,देवानंद, मोहित विश्वकर्मा ,लेखनी खिलेंद्र देशमुख, हितेंद्र जीतू पटेल, खिलेश मारकंडे ,सोनिया थानेश्वर यादव ,रमाकांत साहू, सत्यनारायण टिकरिया, जीवन लाल ठाकुर, निर्मला साहू, अमित अग्रवाल, विपिन चंद्राकर, रामेश्वरी चंद्राकर, अमित हिरवानी, श्रीमती कौशल्या साहू ,योगेंद्र साहू  , एमन आते , देवकी साहू, हुकुमचंद निषाद, राजेश ठाकुर ,डॉ ईश्वर निषाद, तोरन लाल साहू, सहित अन्य मौजूद रहे।