ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर का बैठक संपन्न



भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर के तीनों विंग वरिष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रथम परिचय सम्मेलन एवं कार्यकारिणी बैठक आयोजित किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता श्री नरेन्द्र यदु अध्यक्ष भिलाई नगर यादव समाज द्वारा किया गया। इस बैठक में विभिन्न निर्णय लिया गया, जिसमें दिनांक 16 अगस्त को जन्माष्टमी पूजा कार्यक्रम, 17 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह, डोमशेड निर्माण लोकार्पण एवं दही लूट कार्यक्रम, तथा 31 अगस्त को तीज मिलन समारोह का आयोजन ठेठवार सदन प्रगतिनगर रिसाली, भिलाईनगर में किए जाने का निर्णय किया गया।

बैठक में समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और समाज के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

– 16 अगस्त: जन्माष्टमी पूजा कार्यक्रम
– 17 अगस्त: शपथ ग्रहण समारोह, डोमशेड निर्माण लोकार्पण एवं दही लूट कार्यक्रम
– 31 अगस्त: तीज मिलन समारोह

आयोजन स्थल: ठेठवार सदन प्रगतिनगर रिसाली, भिलाईनगर।