पाटन। रविवार को पाटन राज ठेठवार यादव समाज बोरेंदा परिक्षेत्र की बैठक हुई। बैठक में सामाजिक चर्चा करते हुए ग्राम अखरा निवासी कुंज बिहारी यादव जो गंभीर रोग से ग्रसित हैं एवं उनके द्वारा समाज से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की गई है, उनको सर्व सम्मति से 5000 रु अक्षरी पांच हजार रुपए मात्र आर्थिक मदद करने पर सहमति बनी । साथ ही मोहन लाल यादव शिक्षक शासकीय प्रा शाला मलपुरी कला, वि ख धमधा निवासी ग्राम असोगा को शिक्षा विभाग जिला दुर्ग द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार योजना अंतर्गत शिक्षादूत से सम्मानित किया। उन्हें बोरेदा परिक्षेत्र की ओर से भी पुष्प हार,शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।







