कुम्हारी

झेरिया यादव समाज कुम्हारी परिक्षेत्र का वार्ड क्रमांक 3 महामाया पारा स्थित सामाजिक भवन में बैठक रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से दुर्ग जिला उपाध्यक्ष मंगल यादव, भिलाई से शिवचरण यादव, राजू यादव, गोविंद यादव कुम्हारी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव शामिल हुए। बैठक में आगामी 19 जनवरी भिलाई-3 में जिला स्तरीय सामाजिक सम्मेलन एवं युवक-युवती परिचय कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में ईष्टदेव पूजा- अर्चना के बाद अतिथि स्वगात एवं उद्बोधन प्रारंभ की गई। वहीं बैठक में कुम्हारी परिक्षेत्र अंतर्गत सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता के साथ समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में पूर्व पार्षद राधेलाल यादव, केजऊ यादव, भागीरथी यादव, सुंदर यादव, शिवकुमार यादव, नंदू, नंदलाल, अखिलेश, ईश्वर, देवनारायण, नरेंद्र यादव, वीरूयादव, मुकेश, पूनानंद, महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती हेमलता यादव, रोहिणी यादव, बिंदा, तारिणी यादव, अमरीका यादव, लगनी यादव, सुखबती, पंचबती यादव, प्रतिमा यादव, रानी, उमा, गंगा, सुनीता यादव , खेमिन यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।।






