कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान हेतु पंचायत स्तर पर बैठकें हुई आयोजित

पाली । कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान को गति प्रदान किये जाने, संगठन की मजबूती, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने पाली विकासखंड का सघन जनसंपर्क एवं दौरा कर पंचायत स्तर पर बैठ कर ली।

पाली ब्लॉक अंतर्गत, पंचायत स्तर पर केराझरिया, पोड़ी,बतरा, कर्रा नवापारा, लाफा,खैराबहार में ग्राम स्तर पर आवश्यक बैठक रखी गई । इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि सदस्यता अभियान का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बुथ स्तर पर 100 सदस्य का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और लोगों का जीवन इसे सुधार रहा है इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कांग्रेसी समर्पित होकर कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष के प्रथम प्रवास पर ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया कई ग्रामों में स्थानीय समस्याओं जैसे ग्राम पंचायत बतरा के कई मोहल्ले राजस्व ग्राम में शामिल नहीं है पेयजल की समस्या है स्कूल भवन नहीं है छात्रावास भवन नहीं है शहीद आदित्य की मूर्ति लगाने के लिए मांग रखी गई बिजरा भावना में सीसी रोड निर्माण और कुम्भपानी मे बड़े पुलिया की मांग रखी गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली,आगर दास, केराझरिया सरपंच सत्यनारायण पैकरा, माखनलाल ,कपिल दास, दिलेश्वर दास, रामायण सिंह, संतोषी मानिकपुरी, पोड़ी में रामनारायण कश्यप, होरी लाल बियार, प्रकाश नारायण सिंह, महारथी कश्यप, ममता कश्यप, राजकुमार श्याम, बुधराम कश्यप, राकेश कश्यप ग्रापंबतरा से संत पैकरा, श्यामू सलाम, जान सिंह , गोविंद राम, जयराम सिंह पैकरा, कौशल सिंह, शिव शंकर सिंह, कृपाल सिंह जगत ,किताब सिंह पैकरा, गुलशन मरकाम, मदन , जितेंद्र पोर्ते, जयचंद सहित सेक्टर प्रभारियों एवं बुथ प्रभारी उपस्थित थे।