मेहर जनकल्याण समिति ने किया होनहार छात्र छात्राओं का सम्मान…विगत पांच वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दे रही है संस्था


रायपुर । मेहर समाज जन कल्याण समिति, रायपुर के द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर में निशुल्क का अध्यापन करने वाले शिक्षकों एवं कोचिंग से सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजन  होटल गिरिराज में 31 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक किया गया।

मेहर जन कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष  कमल मिर्झा एवं सचिव  रवि शंकर दीक्षित ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मेहर समाज के जल कल्याण हेतु यह संस्थान 2020 में कार्यरत है । यह संस्था अपने उद्देश्य के अनुरूप शिक्षित युवा बेरोजगारों को शासकीय सेवा के विभिन्न पदों पर चयन के लिए आयोजित होने वाले परीक्षाओं के लिए विगत 5 वर्षों से निशुल्क का कोचिंग का संचालन कर रही है । इस कोचिंग में मेहर समाज के साथ अन्य समाज के शिक्षित ,प्रबुद्ध एवं शासकीय सेवकों के द्वारा निशुल्क कोचिंग प्रदान किया जाता है।
वर्तमान में इस कोचिंग सेंटर के माध्यम से सैकड़ो छात्रों ने कोचिंग प्राप्त किए हैं और  दर्जनों युवक  युवतियों ने शासकीय सेवा के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर आसीन होकर राज्य रोजगार प्राप्त किए हैं , इन्हें शिक्षकों एवं सफल प्रतिभाग्यों का मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया था ।
इसका मुख्य उद्देश्य है इसलिए प्रेरित होकर मेहर समाज के और भी युवा जो बेरोजगार है वह भी इस कोचिंग सेंटर से लाभ प्राप्त करके अपने स्वर्णिम भविष्य को उज्ज्वल बना सकें ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेहर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी  बलराज पाठक थे । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मेजर डॉ एच.  के. एस गजेंद्र ,डॉक्टर सी आर रात्रे तकनीकी अधिकारी, भूगोल, पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय विश्वविद्यालय रायपुर , शैलेंद्र नायक राज्यपाल से  सम्मानित शिक्षक एवं  चंद्रशेखर मंडल  तहसील खरोरा तथा  दिलीप चेलक थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहर जनकल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कमल मिर्झा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास के स्मरण एवं  वेद सोनवानी के द्वारा राजगीत के बांसुरी वादन से हुआ । समिति के उद्देश्यों एवं प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी  शिवा लहरी ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन  अजय लहरी ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव श रविशंकर दीक्षित ने किया।  ।  कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार रात्रे एवं  महेश लहरे राज्य से बाहर होने के कारण ऑनलाइन माध्यम से जुड़े । कार्यक्रम में पुष्पेंद्र गजेंद्र, डॉ उमेश  मिर्झां (मेडिकल ऑफिसर ) , डॉ अंजलि  मिर्झां  विशेष तौर पर उपस्थित रही । उक्त कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी सदस्यों में  मुकुंद गजेंद्र  वेद सोनवानी ललित तिवारी, भूषण दक्षिणे शिक्षक में संदीप लहरी, चंद्रकांत करके, नीरज तिवारी कुलदीप सोनवानी एवं लाभार्थियों में कुमारी नीलम मिर्झा, लता रावते ,संजय लहरी के अलावा अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।