संत रविदास जयंती पर मेहर समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा


पाटन। माघी पूणिँमा के अवसर पर पाटन ब्लॉक मेहर समाज द्रारा प संत रविदास जी महाराज की 646वी जयंती मनाई गई। पाटन ब्लाक मेहर समाज ने इस अवसर पर ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाली जिसमे स्वजाति महिलाओं बच्चीयो पुरुषों शामिल रविदास जयकारा लगाए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आषीश वर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन थे।

अध्यक्षता चैतन्य बघेल ने की। वाडॅ पाषॅद 6 के डोमन भारती विशेष अतिथि थे।

कार्यक्रम के संयोजक चमॅशिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष तरुण बिजौर ने अतिथि सत्कार किया। ब्लाक मेहर समाज पाटन के वरिष्ठ अध्यक्ष अशोक कुमार मढरिया ,युवा अध्यक्ष रुपेश लहरी, उपाध्यक्ष सतीश कौशिक, किशोर लहरी ,ललित बघेल ,कोषाध्यक्ष दयानंद लहरी ,सचिव वेणु कुमार शिवारे, तेजप्रकाश लहरी एवं महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष पदमा लहरी, उपाध्यक्ष कल्याणी बिजौर, सचिव ममता बिजौर, संगठन सचिव गीता लहरी, संयुक्त सचिव पूजा लहरी, सहसचिव शशि तुरकाने ने अतिथियों का सम्मान किया। इस पावन बेला में ज्ञान अमृत भक्ति सागर मानस परिवार बठेना ने भक्ति संगीत से सराबोर कर दिया। योगिता मढरिया छत्तीसगढ़ी लोक गायिका ने अपनी सुमधुर आवाज से गायन भी की और युवा कलाकार वेदप्रकाश सोनवानी ने भी अपनी कला को उकेरते हुए सुमधुर बांसुरी बादन कर सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में युवक युवती परिचय सम्मेलन, समाज के 60 वर्षों से अधिक आयु के महिलाओं पुरुषों का, प्रतिभावान छात्र छात्राओं, कलाकारों एवं सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान युवा समुह कार्यकर्ताओं ने किया।