मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव। ग्राम उमरगांव में विगत 38 वर्षो से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सफल संचालन के लिए ग्रामीणों के द्वारा नवदुर्गा एवं विजयादशमी महोत्सव समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमे अध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वय कृष्णा मारकोले, बेददास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सेन, सचिव जयकरण सेन, सहसचिव द्वय नारायण पुजारी, विष्णु शेष को मनोनीत किया गया, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ग्रामीणों के द्वारा तिलक लगाकर प्रभार सौंपा गया। ज्ञात हो कि ग्राम उमरगांव में नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व पूरे ग्रामवासियों के भरपूर सहयोग से मनाया जाता है, इस पर्व में ग्राम के प्रत्येक बाल मंडली की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही माता का भजन एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाती है, बाल मंडलियों के द्वारा क्रमशः सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है साथ ही ग्राम के बच्चो एवम् महिलाओं के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दिया जाता है। ग्राम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने आसपास गांव के भी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाते हैं। दशहरा पर्व के दिन रामलीला – रावणवध का मंचन कर आदमकद रावण के पुतला का दहन किया जाता है साथ ही आतिशबाजी किया जाता है, दशहरा पर्व की रात्रि में बाहर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, गांव के सभी लोग आपसी भाईचारा व सहयोग से यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे यहां के लोगों में एक दूसरे के प्रति प्रेम व एकता देखने को मिलती है। बैठक में लिलंबर शेष ग्राम पटेल, लखन पुजारी, अंगेश हिरवानी, घुरऊ राम शेष, शोभित नेताम, पूनम कश्यप, गणेश सूर्यवंशी, मंशा सोम, हेमंत ठाकुर, नारायणदास मानिकपुरी, थानसिंह साहू, आर. डी. मानिकपुरी, ललेश सिन्हा, संतोष कामड़े, रामनरेश ध्रुव, करण दास, दुर्योधन मरकाम, बलराम पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।







