पाटन जनपद के सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया मुलाकात, अपने अपने जनपद क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत


पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र के जनपद सदस्यो तथा पाटन के विभिन्न गांवों के कांग्रेस के कार्यकताओं ने राजधानी रायपुर स्थित निवास में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात किया। लोक सभा चुनाव के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने श्री बघेल से मुलाकात किया। श्री बघेल ने अपने समर्थकों तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी ली।इसके अलावा जनपद सदस्यो ने बारी बारी से अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं से श्री बघेल को अवगत कराया। जानकारी मिली है की गांव गांव में बने गौठान की स्थिति ओर रीपा में हो रहे कार्यों की जानकारी भी लिया। जानकारी मिली है की जनपद सदस्यो ने शिकायत भी किया की जनपद पंचायत तथा ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी गण जनपद सदस्यो द्वारा बताए गए कार्यों ओर सुझाव को नजर अंदाज भी कर रहे है। भाजपा शासन में अधिकारीगण निरंकुश होते जा रहे है।