महिला समूह के सदस्यों ने किया श्रम दान, सरपंच के मार्ग दर्शन में किया गांव की चौक चौराहा की सफाई, माह के एक दिन सफाई के लिए श्रम दान करने का लिए है संकल्प


पाटन। ग्राम अचानकपुर में सभी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों की एक साथ बैठक सरपंच देवानंद साहू के नेतृत्व में हुआ। जिसमें निर्णय लिया गया कि माह में एक बार गांव के चौक चौराहा, गलियों की सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए समूह के सभी सदस्यों द्वारा एक दिन का श्रम दान किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार एक जून को अचानकपुर में सरपंच के मार्गदर्शन में सफाई अभियान चलाया गया। आज बाजार चौक, स्कूल के आसपास नालियों के आसपास साफ सफाई किया गया। साथ ही गांव की स्वच्छ सुंदर बनाने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर गांव के सभी महिला स्व सहायता समूह के सदस्य और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।