मौर्यध्वज सेन

नगरी/सिहावा,बेलरगांव। विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर पूरे भारत वर्ष में प्रत्येक राज्य, जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गुरुवार को मंडल बेलरगांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, सदस्य प्रभारी बेलर मंडल मोहन पूजारी, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, राधेश्याम नाग, दिनेश साहू शामिल थे।





