राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इंदिरा गांधी महाविद्यालय पंडरिया पंडरिया के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्राइवेट छात्र-छात्राओं से कम फीस लेने की मांग की गई है।नगर मंत्री सरवन साहू ने बताया कि पंडरिया कालेज में जनभागीदारी शुल्क 400 रुपए लिया जा रहा है।जिले के अन्य कालेजों में पंडरिया कालेज से कम शुल्क लिया जा रहा है।जबकि इंदिरा गांधी पंडरिया में अधिक शुल्क लिया जा रहा है। जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसकी निंदा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य को शनिवार को ज्ञापन दिया।इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सरवन साहू, छात्र नेता राकेश चंद्राकर, राका, नितिन,रुपेश रजक, सूरज चंद्राकर, पितांबर साहू,धीरज चंद्रवंशी, सोनू साहू, ज्योति, संजू, कोमल ,राकेश साहू ,आकाश साहू ,मोहन, सौरभ वर्मा, आनंद सारथी, किशन चंद्राकर, राजन साहू, आकाश धुर्वे, कोहिनूर साहू, तुषार तिवारी, पूरन तिवारी, गुलशन चंद्रवंशी ,सालिक साहू, सूरज चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे।






