आवासीय पट्टे के लंबित प्रकरण के निराकरण हेतु कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन, जनप्रतिनिधि व हितगाही रहे उपस्थित

राकेश कुमार

कुम्हारी

कुम्हारी नगर पालिका जनप्रतिनिधियों एवं 118 हितग्राहियों द्वारा गुरुवार को कलेक्टर दुर्ग को आवासीय पट्टे के लंबित प्रकरण के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। बता दे कि नगर पालिका परिषद कुम्हारी को आबंटित भूमि का अभिलेख दुरूस्त करने हेतु पटवारी हल्का 12 एवं नायब तहसीलदार अहिवारा को प्रेषित किया गया है। जिसके आधार पर नगर पालिका परिषद कुम्हारी स्थित भूमि खसरा नं. 827/1 का टुकड़ा रकबा 8.40 हे0 (21 एकड़) में से रकबा 6.79 हे0 जिसमें मंगल भवन, गौठान, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्पोर्टस क्लब हेतु आरक्षित रिक्त भूमि महामाया उद्यान मणिकंचन केन्द्र, धानमंडी, कृष्ण कुंज वाटिका एवं सड़क निर्मित है। उक्त प्रयोजन यथावत रखते हुए शेष रकबा 1.61 हे0 जिसमें महामाया पारा एवं पटेल पारा बस्ती काबिज है, का प्रयोजन परिवर्तित कर आवासीय प्रयोजन रखे जाने का प्रस्ताव अनुविभागीय अधिकारी को प्रेषित किया गया था। उक्त प्रस्ताव के आधार पर तत्कालिन कलेक्टर महोदय द्वारा आबंटित भूमि खसरा 827/1 में से रकबा 1.9696 हे0 को गौठान मद में रखते हुए शेष भूमि 6.4304 को आबंटन से मुक्त कर शासकीय मद में दर्ज किया जाने का उल्लेख मामला क्र. 10/अ-19(3)/वर्ष 2021-22 के राजस्व आदेश पत्र में आदेश पारित कर अभिलेख संशोधन की कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा) भिलाई -03 को पत्र प्रेषित किया गया है। लेकिन आज दिनांक तक पारित आदेश में कार्यवाही नहीं होने के कारण पालिका कुम्हारी क्षेत्र के महामाया पारा एवं पटेल पारा बस्ती में 30 वर्ष से अधिक काबिज आम जन को शासन का सुविधा के लाभ से वंचित हो रहे है। इसी विषय को लेकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर योगिता देवांगन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर पार्षद थनेश पटेल जानकी ध्रुव सहित हितग्राही उपस्थित रहें।