// //
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध दुर्ग जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव द्वारा कलेक्टर महोदय दुर्ग को ज्ञापन प्रेषित किया है कि संयुक्त संचालक दुर्ग में लिपिक वर्गीय पदों पर पदोन्नति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को निर्देशित किया गया है जिसमें संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग में पदोन्नति संबंध में सहमति एवं अनुशसा कर पदांकन किया जाना है।
स्कूल शिक्षा विभाग में सभी वर्गों पर पदोन्नति दिया जा रहा है लेकिन वरिष्ठ लेखा परीक्षक एवं सहायक ग्रेड-1 पर अभी तक पदोन्नति की कार्यवाही नहीं किया गया जिससे लिपिकों में रोष व्याप्त है।
जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक दिनांक 19/12/25 को जिला कार्यालय दुर्ग के सभागार कक्ष में उक्त संबंध में पदोन्नति की कार्यवाही विषयक माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी,दुर्ग को स्पष्ट निर्देश दिये जाने के बावजूद आज दिनांक तक उक्त संबंध में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है।
ततसंबंध में लिपिकोें की पदोन्नति की कार्यवाही किये जाने एवं की गई कार्यवाही से संध को अवगत कराये जाने ज्ञापन प्रेषित किया है। भवदीय, (भानु प्रताप यादव) जिलाध्यक्ष -दुर्ग (छ0ग0)






