
पाटन। पाटन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के युवक युवतियों के लिए मेंटरशिप कार्यशाला का आयोजन किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम पाटन में यह कार्यशाला आयोजित की गई।

एसडीएम पाटन उत्तम कुमार ध्रुव के संयोजन में आयोजित इस कार्यशाला में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अजय गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन और सफलता के लिए जरूरी पहलुओं की जानकारी दी।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अजय गुप्ता ने जवाब देकर मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
पाटन में पहली बार इस तरह के आयोजन को लेकर एसडीएम उत्तम कुमार ध्रुव ने कहा कि जिला स्तर पर इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित होती रहती हैं, लेकिन ब्लॉक मुख्यालय में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा ने तथा आभार व्यक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी ढालेंद्र देवांगन ने किया। इस दौरान अतिरिक्त तहसीलदार मनोज रस्तोगी, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, पाटन कालेज के प्राचार्य डॉ नंदा गुरुवारा सहित प्राध्यापक गण भी मौजूद रहे।।






