24 घंटे में 20° नीचे गिरा पारा, नवंबर के अंतिम हफ्ते जम सकती है बर्फ

रिपोर्टर चंद्रभान यादव

जशपुर। शहर में तापमान में गिरावट की शुरुआत हो चुकी है । बीते चौबीस घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिर चुका है। गुरुवार तक जहां शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर स्थिर था, वहीं शुक्रवार की सुबह का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार तक शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह आसमान साफ होगा और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाके सन्ना और पंडरापाठ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक अभी ही गिर चुका है।