पावड़ा में मनरेगा चौपाल का हुआ अयोजन, ग्रामीणों में मजदूरी भुगतान, प्रॉजेक्टर के माध्यम से ऑनलाईन रिपोर्ट, मजदूरी राशि हस्तांतरण की दी गई जानकारी

आशीष दास

कोंडागांव/बड़ेडोंगर । जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में मजदूरी भुगतान, रोजगार की मांग, समस्याओं का निराकरण करने तथा योजना अंतर्गत अधिक से अधिक वन अधिकार पत्रधारी हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने, एवं ग्रामीणों में योजना के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पावडा में मनरेगा चौपाल का अयोजन किया गया।जहां ग्रामीणों में मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी, मौके पर उपस्थित मजदूरों को प्रॉजेक्टर के माध्यम से ऑनलाईन रिपोर्ट से उनके मजदूरी राशि हस्तांतरण की जानकारी दी गई।इस दौरान जनपद सीईओ फरसगांव व डिप्टी कलक्टर निकिता मरकाम के द्वारा सभी जॉबकार्ड धारीयों का जॉब कार्ड संधारण एवं आधार अपडेट करने हेतु ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देशित किया, साथ ही उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के माध्यम से किस प्रकरण हम जल संवर्धन कर सिंचाई हेतु जल का उपयोग कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में लाभ कारी रहेगा। मनरेगा के तहत बनने वाले व्यक्तिगत शेड मुर्गी, बकरी, सुकर पालन शेड, पशु शेड बना कर भी अपनी आजीविका को सुधार किया जा सकता हैं इस संबंध में जानकारी गई और आगे आने वाले दिनों में जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में मनरेगा चौपाल का आयोजन करने की बात कही। इस अवसर पर मनरेगा चौपाल में ग्राम पंचायत पावडा में सरपंच, पंचगण के साथ मनरेगा मजदूरों सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।