सोमनापुर में किया मध्यान्ह भोजन रसोइयों का सम्मान

पंडरिया।ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में शासकीय प्राथ/ पूर्व माध्यमिक शाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज त्यौहार के पावन अवसर पर मध्यान्ह भोजन पकाने में लगी रसोइयों को महेश जायसवाल एवं प्रधान पाठक पवन चांदसे के द्वारा साड़ी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।शिक्षक महेश जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ संस्कृति का बड़ा पर्व तीज या पावन अवसर पर स्कूलों में काम करने वाली रसोइयों को साड़ी और श्रृंगार सामग्री देने के उद्देश्य रसोईया बहने साल भर बच्चों के लिए भोजन पकाने का महत्वपूर्ण कार्य करती है।तीज जैसे बड़े त्यौहार पर उन्हें साड़ी भेंट करना उनके कड़े परिश्रम के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का तरीका है।प्राथमिक प्रधान पाठक पवन चांदसे ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के मान सम्मान से रसोइयों का मनोबल बढ़ता है। जिससे वह अपने काम को और अधिक अपनत्व और जिम्मेदारी के साथ करती है। इस मौके पर स्कूली बच्चे एवं रसोइयों के द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपरा पर आधारित विविध खेल का आयोजन किया जिसमें प्रथम आने वाले को उचित इनाम देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रधान पाठक भगत बांधकर, व्याख्याता संतोष साहू, ज्योति ध्रुव, महेंद्र कुमार कंठले, कार्तिक राम खूंटे, इंद्राणी साहू सहित समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।