पाटन। नगर पंचायत पाटन द्वारा बनाए गए राजीव सरोवर में बीती रात एक अधेड़ पवन धीवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है जांच में जुटी है। यह भी चर्चा में है कि फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले अधेड़ ने कुछ दिन पहले चंडी मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि सीजी मितान इसकी पुष्टि नहीं करता।







