पाटन। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जोग राम बंजारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गांव के तालाब के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात है।
मामला उतई थाना क्षेत्र का है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।
नोट: पुलिस की आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद जांच और अन्य तथ्यों से संबंधित विवरण जोड़े जा सकते हैं।




