नाला में डूबकर  अधेड़ की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू किया


अंडा। अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3 किलोमीटर की दूरी ग्राम जंजगिरी नाले में युवक डूबने से मौत हो गई मृतक राजेंद्र प्रसाद ढीमर पिता पन्नालाल ढीमर 42 वर्ष रविवार की दोपहर 12 बजे के लगभग डूब गया। थाना प्रभारी डॉ. भानुप्रताप साव के निर्देश पर एसआई सुन्दर लाल नेताम ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को नाला से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल दुर्ग भेजा। अंडा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन