पाटन।
सड़क दुर्घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल
पाटन से पंदर मार्ग पर स्थित राजू ढाबा के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।
घायल की पहचान ग्राम छाटा निवासी अधेड़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ घायल को तत्काल पाटन के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।







