पाटन। क्षेत्र के केसरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मामला रानी तराई थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को खेत में अमर सिंह की लाश मिली। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। रविवार सुबह से भी घटनास्थल पर जांच जारी है। पुलिस द्वारा डॉग स्कॉड की मदद ली जा रही है और हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।







