पंडरिया।नगर के पीएम श्री आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय के कक्षा 5से 8के विद्यार्थीयों ने कोटमी सोनार के प्राकृतिक मगरमच्छ पार्क का भ्रमण किया।
छात्रों ने प्राकृतिक रूप से विचरण करते मगरमच्छों के साथ साथ पार्क स्थित वन्य पक्षियों को भी देखा और जानकारी प्राप्त की।
प्राचार्य विकास कुमार शुक्ला द्वारा छात्रों को जानकारी देते हुए बताया गया।
कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में स्थित एक प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थल है।जो लगभग 100 एकड़ में फैला है। यहाँ 400 से अधिक मगरमच्छों का संरक्षण किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और भारत का प्रसिद्ध क्रोकोडाइल पार्क है। मगरमच्छों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए इस पार्क की स्थापना 2006 में की गई थी। व्याख्याता गीताराम साहू के मार्गदर्शन मे छात्रों ने सुरक्षा के लिए झील के चारों ओर 10 फीट की दूरी पर डबल लेयर की लगाई गई जाली से मगरमच्छों को देखकर रोमांच का अनुभव किया। विज्ञान व्याख्याता चंद्रविजय जैन ने छात्रों को मगरमच्छों की प्रजातियों और प्रकृति से परिचित कराया।इसके अलावा छात्रों ने यहां वाच टावर कैंटीन और बच्चों के लिए पार्क का भरपूर आनंद लिया।वरिष्ठ व्याख्याता सगराम चंद्रवंशी ने छात्रों को स्थानीय निवासी सीताराम महाराज से परिचय कराया जिनके आवाज से मगरमच्छ तालाब से बाहर आ जाते हैं। सीताराम जी द्वारा छात्रों को अपनी आवाज से मगरमच्छों को बुलाकर दिखाया गया जिससे छात्र आश्चर्य चकित हो गए।कोटमी सोनार पार्क भ्रमण उपरांत छात्रों ने कानन पेंडारी स्थित वंडर गार्डन का आनंद लिया जहां उन्होंने एडवेंचर एक्टिविटी, विभिन्न झूलों और नृत्य का आनंद लिया।विद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय ने विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दी।
शैक्षणिक भ्रमण का सफल संचालन विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा किया गया।







