भिलाई। कल रात को भिलाई थाना के हथखोज में किसी बात को लेकर दो गुट में विवाद शुरू हुआ। विवाद देखते देखते इतना बढ़ गया की दोनो गुट में मारपीट शुरू हो गई। चाकूबाजी भी हुई, जिसमे एक गुट के लोगो को चोट आई तो दूसरे गुट के दो लोगो को मौत भी हो गई। घटना की ख़बर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खुर्सीपार और पुरानी भिलाई थाना की पेट्रोलिंग और क्राइम की टीम मिलकर 2 घंटे के अंदर 8 आरोपी पकड़े, बाकियों की पहचान और खोजबीन जारी है। कुल 15 आरोपी गिरफतार किए गए है।दो और पहचाने हुए आरोपी की खोज जारी है। पुलिस के अनूसार सीसीटीवी से होगी और आरोपियों की शिनाख्त और गिरफ्तारी।

