माइलस्टाेन के बच्चों ने मनाई लोहड़ी, उड़ाई पतंग, किया भांगड़ा

भिलाई । माइलस्टोन अकादमी, कोहका, जुनवानी में शुक्रवार को लोहड़ी पर्व मनाया गया, जिसमें बच्चों के लिए भरपूर ज्ञान और मनोरंजन का ध्यान रखा गया। इसमें बच्चों ने जहां पतंगें उड़ाई और एक—दूसरे से पतंग लड़ाई तो वहीं भागंड़ा करने के अलावा कई अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।

माइलस्टोन अकादमी में हमेशा ही कुछ न कुछ नया होता रहता है। डायरेक्टर डा. ममता शुक्ला का जो भी कदम आगे बढ़ता है उसमें बच्चों के लिए नया जोश और उत्सह भरा होता है। ऐसा ही इस लोहड़ी पर्व में देखने को मिला। इस मौेके पर सर्वप्रथम बच्चों ने अपने नन्हें मुन्ने हाथों से छोटी-छोटी पतंगें बनाईं। इसमें जो बच्चे शामिल थे वो काफी कम उम्र के थे यानि पीजी 1, पीजी 2, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने रंग बिरंगी पतंगों को बनाकर उन्हें दीवार पर लगाया। इसके बाद लोहड़ी मनाने के लिए बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में आए।

सभी बच्चों कोपंजाबी पोशाक में देखकर ऐसा लग रहा था मानो कि पंजाब में ही घूम रहे हों। सभी बच्चों ने विद्यालय में पहुंचकर पहले पतंग उड़ाई। उन्हें ये बताया गया कि लोहड़ी के दिन क्या-क्या करते हैं। इसी कड़ी में बच्चों ने अपनी पसंद के अनुसार और भी कई प्रकार के गेम खेले।अग्नि प्रज्जवलित कर मनाया उत्सवइसके बाद बारी आई लोहड़ी में विशेष महत्व रखने वाले अग्नि प्रज्जव​लन का। अग्नि की पूजा करने और फिर उसमें मूंगफली, पॉपकार्न, तिल, रेवड़ी आदि चढ़ाकर परिक्रमा करने के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

सभी बच्चों को इसका महत्व समझाया गया। उन्हें रीना कौरा मैडम ने इस त्योहार का महत्व समझाया। फिर पंजाबी नृत्य यानी भांगड़ा, गिद्दा करके बच्चों ने मनोरंजन किया जैसे ही म्यूजिक शुरू हुआ बच्चों को बोलने की जरूरत नहीं पड़ी। सभी अपने आप ही भांगड़ा करने लगे।पेरेंट्स भी हुए शामिलभांगड़ा नृत्य में बच्चों के माता-पिता के लिए भी आयोजन किया गया। कई पेरेन्ट्स पंजाबी वेशभूषा में आए और उन्होंने अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। जिन लोगों ने अपना बेस्टपरफार्मेंस दिया, उनके लिए पुरस्कार भी दिया गया। बच्चों के लिए ये प्रोग़ाम बिल्कुल नया था पर मनोरंजन भरपूर था। प्रिंसिपल मैडम हेमा गुप्ता बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक प्रोग़ाम को बहुत ही सहजता से कराया।