पाटन ।पाटन ब्लॉक के सभी पत्थर खादान और क्रेशर संचालकों को अपने खादान क्षेत्र में पौधारोपण करने का निर्देश जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक माइनिंग प्लान के तहत पौधारोपण के जितने लक्ष्य दिए गए हैं, उसके अनुसार पौधारोपण कर सेल्फी लेकर खनिज विभाग को भेजना भी पड़ेगा। बता दें कि कुछ खादानों में पहले से ही पौधारोपण किया जा रहा है, लेकिन कई खादान और क्रेशर संचालक ऐसे हैं जो खनिज विभाग के निर्देशों को अनदेखा कर रहे हैं। जिसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पौधारोपण तत्काल करें। साथ ही एक पेड़ मां के नाम भी पौधा लगाने का निर्देश दिया गया है।
पाटन ब्लॉक के ग्राम पटोरा, मुड़पार, चुन कट्टा, सेलूद, धौर, गोडपेंडरी, छाटा, गुढियारी, परसाही सहित अन्य गांवों में सबसे ज्यादा पत्थर खादान और क्रेशर संचालित हैं। इनमें सभी संचालकों के लिए पौधारोपण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।







