पाटन। खनिज विभाग द्वारा आज दक्षिण पाटन के जामगांव आर थाना के आसपास एवं मचानदूर चौकी के आसपास खनिज विभाग ने आज दबिश दी। इनमें एक हाईवा एवं एक ट्रैक्टर को रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया है । दोनों गाड़ी पर कार्रवाई जारी है। एक गाड़ी को जाम गांव आर थाना तथा दूसरे गाड़ी को मचानदूर थाना के सुपुर्द किया गया है। कलेक्टर दुर्ग एवं जिला खनिज अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खनिज निरीक्षक भारत बंजारे के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने आज सबसे पहले जामगांव आर क्षेत्र में दबिश दी। यहां पर एक ट्रैक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं गाड़ी को जाम गांव आर थाना के सुपुर्द कर खनिज विभाग कार्रवाई कर रही है। इसी तरह से मचादुर चौकी के आसपास एक हाईवा को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ कर थाने में खड़ी कराई गई। दोनों ही गाड़ी में खनिज विभाग कार्रवाई कर रही है।







