पाटन। खनिज विभाग की टीम ने आज छापामार कार्रवाई करते हुए कौही मंदिर परिसर में डंप किए गए अवैध रेत पर कार्रवाई की है इसके अलावा एक ट्रैक्टर पर भी कार्रवाई की गई है। लगातार खनिज विभाग को दक्षिण पाटन क्षेत्र के कई स्थानों पर अवैध रूप से रेत डंप करने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर दुर्ग एवं जिला खनिज अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को खनिज विभाग की टीम खनिज निरीक्षक दीपक तिवारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की है । कौही मंदिर परिसर में अवैध रूप से भारी मात्रा में रेत का डंप किया गया था जिस पर कार्रवाई की गई इसके अलावा अन्य स्थानों पर रेत डंप पर कार्रवाई किए जाने की खबर है। इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से रेत का परिवहन एवं डंप करने वालों में काफी हलचल मची हुई है। बता दे की पाटन क्षेत्र में अवैध रूप से रेत की परिवहन एवं कई स्थानों पर अवैध रूप से रेत का भंडारण कर कुछ लोग महंगे दामों पर रेत को बेच रहे हैं। जिस पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई।







