पाटन। जिला खनिज विभाग द्वारा आज फिर दो गाड़ी को रेत और चुना पत्थर का अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया है । दोनो हाइवा की उतई थाना में खड़ी कराई गई है। दोनों गाड़ी पर कार्रवाई की जा रही है ।
कलेक्टर दुर्ग एवं जिला खनिज अधिकारी के निर्देश पर आज खनिज निरीक्षक भरत बंजारे एवं उनकी टीम ने सेलूद क्षेत्र में दबिश दी। उतई और सेलूद के मध्य दो हाइवा को रोक कर जांच किया गया जिसमें एक में रेत और दूसरे में चुना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया । दोनो हाइवा को उतई थाना सुपुर्द किया गया है । साथ ही उस पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।







