दुर्ग । मिनीमाता जी के पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर आरुग फूल लोककला संस्था आशीष नगर पूर्व रिसाली भिलाई द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मिनीमाता महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के मुख्य अथिति केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि माता जी महिला शसक्तीकरण का मिशाल है उन्होंने गरीबी उन्मूलन, नारीशक्ति, हसदो बागों बाध, सहित अनेको कार्य किया है लाखो गरिबो ,दीन,दुखियो की सेवा करने का उल्लेखनीय कार्य किया है हम सब को मिनी माता जी के बताए हुए मार्गो का अनुशरण करना चाहिए ऐसे सफल और रचनात्मक आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष व कार्यक्रम सयोजक अमृता बारले को बहुत बहुत बधाई कार्यक्रम को तीन सत्रो में किया गया प्रथम सत्र में मुख्यातिथि चरोदा नगर पालिका के महापौर निर्मल कोसरे , पूर्व विधायक राजमहन्त डोमन लाल कोर्सेवाडा, पूर्व सिविलसर्जन डॉ पी बाल किशोर, सेवानिवृत्त वन संरक्षक आई एफ एस के के खेलवार, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बी एल कुर्रे, पद्मश्री राधेश्याम बारले, सतनामी आश्रम कल्याण समिति दुर्ग के अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, पार्वती ढिधि, पुराणिक लाल चेलक,आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। द्वितीय सत्र मे अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य अर्चना पोर्ते समाज सेवी मरवाही, वंदना कतलम समाज सेवी उर्मिला सिंह सलाम ने भी अपनी उदगार व्यक्त किया,त्रितीय सत्र के मुख्यातिथि केबीनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष शालिनी यादव व अन्य सभी अतिथियों के करकमलों से अलग अलग समाज के महिला पुरोधाओं के नाम से उत्कृष्ट महिलाओं , महिला समिति एवं महिला मंडलियों को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्यरूप से मिनीमाता सम्मान समाज सेवी सरस्वती जांगड़े रायपुर, रानी दुर्गावती स्म्रति सम्मान अनुशुचित जनजाति आयोग के सदस्य अर्चना पोर्ते मरवाही को,भक्त माता कर्मा सम्मान समाज सेविका रामेश्वरी राजेन्द्र रंगीला रायपुर, राजिम माता स्मृति सम्मान हितेंद्र साहू व्यख्याता गबदी पाटन, राजराजेश्वरी करुणा माता स्मृति सम्मान सुकृता कुर्रे कोरबा, बहादुर कलारिन स्मृति सम्मान पुष्पा गोविंद सिन्हा कलंगपुर गुंडरदेही, मा परमेश्वरी स्मृति सम्मान पार्षद सोनिया देवांगन भिलाई, माँ शाकम्भरी स्मृति सम्मान लछमि देवी मधुकर तमोरा बालोद, ज्योतिबा सावित्री बाई फुले सम्मान लता सिंह अधीक्षिका अकलतरा जांजगीर छापा, अवंति बाई लोधी स्मृति सम्मान अशोक कुमार पटेल धमधा, बिलासा बाई केवटिन स्मृति सम्मान रतन निषाद सरिईटोला धमतरी, माँ बीदेश्वरी बघेल स्मृति सम्मान प्रियंका गौतम ,भिलाई ,सतनामी महिला रत्न सम्मान समाज सेवी होमा देवी सांग, योगा टीचर सम्मान मंजू चंदेल भिलाई, फ्लोरेंश नाईटेगल सम्मान तोष कुमारी टण्डन सभी को गमछा श्रीफल,व मोमेंटो देकर सम्मानित किया एवं अर्चना पोर्ते को छत्तीसगढ़ी गहना करधन,सुर्रा, सुता, पहुची, ऐंठी, रुपिया, ककनी बनुरिया, तोड़ा ,एवं मोर पंख युक्त कलगी पहनाकर अमृता बारले के द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में समिति के द्वारा सभी अतिथियों को गमछा ,मोमेंटो, अभिनन्दन पत्र, व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष व अमृता बारले , मंच संचालन भूपेंद्र चाणक्य व आभार प्रदर्शन पद्मश्री राधेश्याम बारले ने किया उक्त सम्मान समारोह में मिनीमाता नारी शक्ति सम्मान में छत्तीसगढ़ के लगभग 18 जिला से आये 75 विभिन्न छेत्रो में योगदान देने वाले महिला समिति, मंडल, व एक दजर्न से ज्यादा महिला समूहो को सम्मानित किया गया कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रतिमा बारले के सतनाम भजन के साथ उषा बारले के आरती गीत से शुरुआत कर कचरा बोदरा उर्वशी साहू, उपासना वैष्णव के हास्य प्रहसन ने सब का मन मोह लिया करुणा के सागर पंथी दल बोरसी के सतानंद बंजारे एवं साथी ने पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष व कार्यक्रम सयोजक अमृता बारले ,उपाध्यक्ष राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित गीता बंजारे ने किया उक्त सम्मान समारोह में अशवन डहरिया, सहदेव बंजारे , पंकज चतुर्वेदी, देवादास बंजारे, भूपेंद्र चाणक्य, शीतल कोठारी,माणकचंद देशलहरा, पार्वती ढिढहि, शैल बघेल, सहित हजारों की संख्या में समाज सेवी ,कलाकार एवं प्रबुद्ध जन ,साहित्यकार उपस्थित थे अंत मे रात्रि 8 बजे छत्तीसगढ़ शासन के वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष व दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा जी के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।