पाटन क्षेत्र में माइनिंग विभाग की दबिश, पांच हाइवा पर कार्रवाई, अवैध रूप से रेत, गिट्टी  का कर रहे थे परिवहन, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के जामगांव आर क्षेत्र एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मचानदू व नेवई थाना क्षेत्र के आसपास आज माइनिंग विभाग ने दबिश दी। इनमें पांच हाईवा को अवैध रूप से रेत व गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया ।सभी हाईवा को नजदीकी थाने में खड़ी कराई गई है।  खनिज विभाग के  खनिज निरीक्षक भरत बंजारे सहयोगी , टी एस उमरे एवं खनिज विभाग की टीम  में सतीश देवांगन व अन्य के मार्गदर्शन में  कार्रवाई की गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर दुर्ग एवं जिला खनिज अधिकारी के निर्देश पर आज खनिज विभाग की टीम निरीक्षक भरत बंजारे के नेतृत्व में पाटन क्षेत्र में दबिश दी। जामगाव आर क्षेत्र के किसान चौक पर आज हाइवा ट्रकों को रोककर की जांच की गई।। जिनमें से एक हाईवा रेत का अवैध परिवहन कर रहा था ।वही एक हाईवा गिट्टी का बिना रॉयल्टी पर्ची का परिवहन कर रहा था। इन दोनों हाईवा पर कार्रवाई  करते हुवे  जामगांव आर थाने में खड़ी कराई गई है । इसी तरह से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम  मंचादुर  के पास दो हाईवा को रोककर जांच की गई जो कि गिट्टी का परिवहन कर रहे थे । बिना रॉयल्टी  के गिट्टी का परिवहन किए जाने पर इन दो हाइवा को कार्रवाई के लिए मंचादूर चौकी में खड़ी कराई गई है। इसके अलावा नेवई ओर उतई के बीच भी हाईवा की जांच की गई। जिसमें एक हाईवा को रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया।  इन पर भी कार्रवाई की जा रही है । गाड़ी को  नेवई थाने के सुपुर्द की गई है।  खनिज निरीक्षक भरत बंजार ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खनिज विभाग की टीम की लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध रूप से परिवहन करने वालों पर अब काफी हलचल मची हुई है।