
आशीष दास
कोंडागांव :~ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का कलेंडर का विमोचन मंत्री कवासी लखमा उद्योग एवम आबकारी मंत्री छग शासन एवं सन्तराम नेताम संरक्षक ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ जिला कोंडागांव व विधायक केशकाल एवं विधानसभा उपाध्यक्ष छग शासन, देवचंद मातलाम जिला पंचायत अध्यक्ष, सगीर अहमद कुरेशी उर्दू अकादमी बोर्ड सदस्य के कर कमलों से गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विमोचन के दौरान विधायक ने संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैलेंडर स्वस्थ संयोजकों के लिए अत्यंत ही उपयोगी है। इसमें वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी, अवकाश, पर्व सभी की विस्तृत जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ यह कैलेंडर संगठन के प्रति स्वस्थ्य संयोजक के समर्पण भाव को भी प्रदर्शित करता है।इस अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के जिलाध्यक्ष द्रुपतराज सेठिया, जिला उपाध्यक्ष सह आईटी सेल प्रभारी धीरेन्द्र नेताम, जिला महामंत्री उमेश जायसवाल, जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पति राम नेताम,जिला सचिव नकुल भोयर जिला सहसचिव तुलसी नेताम , जिला मिडिया प्रभारी संत कुमार नाग, जिला प्रचार प्रसार मंत्री यशवंत नाग, केशकाल ब्लॉक अध्यक्ष हरीश साहू, एवं जिले एवं ब्लॉक के सभी पदाधिकारी, राजेंद्र राणा, डिगेश साहू, सुधीर कश्यप, संत कुमार मरापी, पड़िन्द्र साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

