तीन दिवसीय सतनाम मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री व विधायक हुए शामिल

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । पंडरिया विधायक ममता/मनोज चन्द्राकर मंगलवार को ब्लाक के विभिन्न कार्यक्रम में हुई शामिल हुई। ग्राम पुतकी में आयोजित तीन दिवसीय सतनाम मेला के शुभारंभ समारोह में मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रुद्र कुमार के साथ शामिल हुई।तीन दिवसीय मेला समारोह का शुभारंभ रुद्र गुरु के द्वारा पूजा अर्चना के साथ हुआ।उन्होंने समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा संत शिरोमणी गुरु घासीदास के दिखाए सत्य के मार्ग पर चलकर हम प्रदेश को तरक्की के सोपान पर निरंतर ले जाएंगे।

उन्होंने जो अचार सहिंता बताई है, वह न केवल व्यक्तिगत आचरण की शुद्धि के लिए है, अपितु इससे समाज और राष्ट्र की तरक्की की दिशा भी खुलती है।

पीएचई मंत्री एवं गुरु रुद्र कुमार ने आगे कहा गुरुजी की वाणी सबकी कल्याण की वाणी थी। किसी भी समाज को आगे बढाने में नैतिक चेतना की बड़ी भूमिका होती है, गुरुवाणी में इस नैतिक चेतना का सार है।इसके अंतःकरण से पालन करने पर श्रेष्ठ उद्द्येश्य को प्राप्त करेगे।

मंत्री एवं गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि यह समाज के लिए अच्छी बात है कि सतनाम समाज एकजुट होकर गुरु के बताए राह पर चल रहा है तथा तेजी से तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में सतनाम समाज के लोगो ने बहुत अच्छा काम किया है, हर क्षेत्र में अपना जगह बनाई है।इस तरह सच्चरित्रता एवं अच्छे उद्देश्य के लिए होने वाली एकजुटता का लाभ पूरे समाज को मिलता है।

मंत्री गुरु रुद्र कुमार सम्बोधित करते हुए कहा बीते वर्षों में बहुत अच्छे कार्य हुए और समाज के सभी बंधुओ को इसे लाभ पहुंचा। मिलजुलकर काम करने से बड़ी सफलताएं मिलती है। विधायक ममता चन्द्राकर ने कहा कि सतनामी समाज सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलती है,तथा समाज को एकजुटता की राह दिखाती है।उन्होंने सभी को गुरुघासीदास के बताए मार्ग पर चलने की बात कही।उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से मंत्री गुरु रुद्र कुमार विधायक ममता चन्द्राकर ,विधायक प्रतिनिधि गुरुदत्त शर्मा, जुगल किशोर पाण्डेय, मनीष शर्मा ,पालेश्वर चन्द्राकर ,राजेन्द्र मार्खण्डेय, कुमार बघेल ,साहूकार टोंण्डे, खेमलाल भास्कर,फूलसिंह पाटले, टीजऊ टण्डन ,दयाराम लहरे,राधेलाल टण्डन, कृष्ण टण्डन, दिनेश भास्कर, रामई टण्डन ,अमरीका टण्डन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।