लापता जेठू राम पहुंचे सकुशल घर, पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने गए थे, अपने साथियों से बिछड़ गया था


पाटन।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम में शामिल होने गए जेठूराम साहू, पिता स्व फिरतु राम साहू, उम्र – 70 वर्ष ग्राम मानिक चौरी, पोस्ट सांतरा, तहसील पाटन, विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग (छ ग) विधानसभा क्षेत्र पाटन जो है रायपुर में कही लापता हो गया था l जिसे खोजबीन करने के लिए सांसद विजय बघेल जी ने ततपरता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया था साथ आमजनमानस से भी अपील किया था कि जहां भी मिले सुरक्षित गृह ग्राम तक पहुंचने की कृपा करें l

प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम खत्म होम के पश्चात लापता की खबर लगते ही संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल सब कार्य को छोड़कर जेठूराम साहू जी के निवास स्थान मानिकचौरी पहुंच कर उनके परिजन से मुलाकात किया एवं परिवार को आश्वस्त किया था कि जल्द खोजकर सकुशल घर वापिस लाया जाएगा l बहुत हर्ष का विषय है कि जेठूराम जी सकुशल घर वापसी हो गयी है l अपने परिवार को पाकर जेठूराम जी बहुत हर्षित है l माननीय श्री विजय बघेल जी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भगवान पर विशवास था और जेठूराम की हिम्मत और हौसला ने उन्हें घर वापिस का राश्ता सुगम कर दिया l

भगवान से कामना है कि जेठूराम दीर्घायु और स्वस्थ रहे l जेठूराम साहू की घर वापसी से मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लोकमनी चन्द्राकर, लालेश्वर साहू, हर्षा चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य, पोसुराम निर्मलकर, उपकार चन्द्राकर, शुभम शर्मा प्रदेश युवा मोर्चा, बूथ अध्यक्ष लोकेश्वर साहू, नारायण साहू शेषणारायण साहू तुलसी साहू, नंदलाल , रघुनाथ सेन, धर्मेंद्र साहू, अर्जुन साहू सहित ग्रामीणजन ने हर्ष व्यक्त किया है l