छत्तीसगढ़ में अमृत मिशन के कामकाज को केंद्रीय मंत्री ने सराहना की। उन्होंने काम की प्रगति की समीक्षा के साथ ही इसकी अगली किस्त जारी करने का आश्वासन दिया वही पीएम आवास शहरी की निर्माण में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे नंबर पर है। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव शनिवार को भोपाल में हुए शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में शामिल हुए इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश दिल्ली और राजस्थान के शहरी विकास मंत्री भी शामिल हुए ।बैठक में पांचो राज्यों में मिशन अमृत स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री आवास योजना अंगीकार अभियान तथा अर्बन मोबिलिटी परियोजनाओं के क्रियान्वयन एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई ।डिप्टी सीएम ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से राज्य में इन पांचो योजनाओं के क्रियान्वयन उनकी प्रगति और भावी कार्य योजनाओ की जानकारी दी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की सहायता करते हुए छत्तीसगढ़ को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया ।







