पण्डरिया।ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में शुक्रवार को विद्यालय के बच्चों को मिशन चंद्रयान का वीडियो यूट्यूब के माध्यम से दिखाया गया। शिक्षक बांधेकर ने बच्चों को बताया कि हम अपने देश के बारे में जाने, उन्हें पता हो कि वैज्ञानिक क्या काम कर रहे हैं। उन्होंने चंद्रायन के लिए क्या-क्या काम किए है।
चंद्रायन 3 का सफलता पूर्वक लैंडिंग होने पर देश के वैज्ञानिकों को सैल्यूट करते हुए छात्रों ने सामुहिक रुप से क्रिएटीविटी तरीके से “इसरो” का लोगो निर्माण कर शुभकामना संदेश प्रेषित किया। साथ ही शिक्षक ने बच्चों को बताया कि चाँद पर खोजबीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भेजा गया तीसरा भारतीय चंद्र मिशन है, जो चंद्रमा की संरचना को बेहतर ढंग से समझने और उसके विज्ञान को अभ्यास में लाने के लिए चंद्रमा की सतह पर उपलब्ध रासायनिक और प्राकृतिक तत्वों, मिट्टी, पानी आदि पर वैज्ञानिक प्रयोग कर अनुसंधान करेंगे।







