अहिवारा। अहिवारा थाना क्षेत्र के खजरी में रहने वाली मितानिन सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई है। आवेदक
श्रीमती करुणा राय 44 वर्ष ,वार्ड क्र0 13 ग्राम खजरी में रहती है । मितानिन का काम करती है। दिनांक 14.01.2023 को वे अपने पति तोप सिह राय के साथ अपने मो0सा0 क्र0 CG07LK8798 में दुर्ग उरला अपने मायके गयी थी । दिनांक 15.01.2023 को मायके से वापस घर ग्राम खजरी दुर्ग धमधा मेन रोड होते हुए आ रहे थे। समय करीबन शाम 06.00 बजे ग्राम रेवलीडीह सरस्वती शिशु मंदिर स्कुल के पास पहुचे थे कि विपरीत दिशा की ओर से आ रही टेक्टर क्र0 CG05Y2927 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया । एक्सीडेट करने से उसके दाहिने आंख के भंव तथा दाहिने हाथ एवं उसके पति तोप सिह के मुंह एवं दाहिना पैर में चोट आया है ।







