मितानीन दिवस : विनायकपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का साड़ी और श्रीफल से किया सम्मान

अंडा।ग्राम विनायकपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं में योगदान देने वाली सभी मितानिनों का सम्मान किया गया।


ग्राम पंचायत विनायकपुर के सरपंच योगेन्द्र दिल्लीवार, शशि ठाकुर एवं उपसरपंच सहित पंच वार्ड सदस्य— दुजबाई साहू, टीकाराम पटेल, द्रोपती चन्द्राकर, खिलेन्द्र चन्द्राकर, लतेश्वरी साहू, विक्रम सिंह साहू, जगन्नाथ देवांगन, दानेन्द्र कुमार नेताम, जनक साहू, चन्द्रकला धीवर, दिनेश सिंह देशमुख, धामिन बाई साहू, मंजू गजपाल, रेखलाल देवांगन, हीरालाल चन्द्राकर, त्रसित बाई देवांगन, निशा साहू, बोदिया बाई निषाद, जाशल कुमार सूर्यवंशी उपस्थित रहे।


आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गोमती देवांगन, सुभाष देवांगन, प्रमिला साहू, शकुंतला ढीमर तथा सहायिका सूलोचना साहू, कुसुम, गोमती ढीमर, मालती ढीमर की सक्रिय भागीदारी रही।
मितानिन सम्मान के अंतर्गत सेवती चंद्राकर, मीणा सूर्यवंशी, कल्याणी देशमुख, देवकी पटेल, मधु पटेल, पदमा चंद्राकर, रूपा चंद्राकर, रुक्मणी चंद्राकर, मंजू धनकर, भागेश्वरी साहू, कलेश्वरी साहू सहित सभी मितानिनों को साड़ी, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मितानिनें गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं, जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और सेवा भावना से ही ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हो रही हैं।
समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।