ग्राम पंचायत सांतरा में मितानिन दिवस मनाया गया, मितानिनों का हुआ सम्मान

पाटन। ग्राम पंचायत सांतरा में मितानिन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती ज्योति गोलू चंद्राकर ने गांव में स्वास्थ्य सेवाओं और जनजागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों का सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्रीमती चंद्राकर ने मितानिनों द्वारा गांव में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं तथा जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

इस अवसर पर मितानिन ममता चंद्राकर, अनुपा, दमयतीन एवं निर्मला का सम्मान कर उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में मितानिनों के योगदान को सराहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।