पाटन। ग्राम पंचायत तरीघाट में मितानिन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने गांव में स्वास्थ्य सेवाओं और महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिन बहनों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने चार मितानिनों एवं चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का साड़ी और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने मितानिन बहनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांव में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल और जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी महिला एवं बाल विकास तथा पोषण संबंधी गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन सभी महिलाओं की सेवाएं समाज के लिए सराहनीय हैं और उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर उपसरपंच प्रकाश गिरी गोस्वामी, पंच रूपेश कुमार साहू, बेदराम साहू, चेला राम सिन्हा, सुरेश कुमार निषाद, श्रीमती मीना साहू, अमरीका सिन्हा , लता सिंहा मितानिन कुमारी बाई झमित सिंहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अरूण साहू शोभना सोनी भारती साहू गीता सिंहा
एवं झमिता साहू, पुष्पा वर्मा ट्रेनर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






